अभिनव बिंद्रा बोले- आत्मविश्वास जगाने वाली शिक्षा प्रणाली की जरूरत और जिम्बाब्वे को लगा बड़ा झटका

भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने नीट परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि देश को एक ऐसी शिक्षा प्रणाली की जरूरत है जो ‘आत्मविश्वास जगाए।’

बिंद्रा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन पर प्रत्यक्ष टिप्पणी करने से परहेज किया, लेकिन एक पारदर्शी और योग्यता-आधारित प्रणाली की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘मैंने कभी खुद को  राजनीतिक व्यक्ति नहीं माना। लेकिन मेरा मानना ​​है कि चाहे फिर हम किसी भी पक्ष के हों, कुछ मुद्दे हम सभी से जुड़े हुए हैं। शिक्षा उनमें से एक है।’’

बिंद्रा ने कहा, ‘‘किसी राष्ट्र का आकलन केवल उसकी अर्थव्यवस्था या उसकी उपलब्धियों से नहीं, बल्कि इससे होती है कि उसने अपने युवाओं के लिए कितने अवसर सृजित किए। एक ऐसी शिक्षा प्रणाली किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत में से एक है, जो आत्मविश्वास जगाती है, योग्यता को सम्मानित करती है और जिज्ञासा को बढ़ाती है।’’

Leave A Reply

Your email address will not be published.